केवल ₹7,990 में सैमसंग ने लॉन्च किया नया फोन, लेकिन ये फोन इतना सस्ता कैसे ?
Android Authority
सबसे पहले पीले रंग के फॉलो के बटन को दबाइये ताकि इस तरह की खबरों का आपको पता चलता रहे।
रोचक न्यूज़:
जैसा कि आप जानते ही हैं पिछले कुछ सालों से भारत में बजट सेगमेंट में सैमसंग के सभी स्मार्टफोन फ्लॉप रहे थे क्योंकि सैमसंग के स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस बेहद खराब थे जिसके कारण भारतीय उपभोक्ताओं ने सैमसंग के स्मार्टफोन को खरीदने का विचार छोड़ दिया। लेकिन अपनी गलतियों से सबक लेते हुए चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनियों को भारत में बजट सेगमेंट में चुनौती देने के लिए सैमसंग ने निर्णय लिया कि वो भारत में अपनी एक नई सीरीज लॉन्च करेगी जिसका नाम M सीरीज होगा।
इस सीरीज के अंतर्गत ही सैमसंग ने 3 से 4 स्मार्टफोन लॉन्च करने का निर्णय लिया जिसमें से सबसे सस्ता स्मार्टफोन सैमसंग गैलेक्सी M1 है जिसकी कीमत मात्र ₹7990 है। अगर इस स्मार्टफोन की मुख्य विशेषताओं की बात की जाए तो कंपनी ने बिल्कुल लेटेस्ट प्रोसेसर का इस्तेमाल किया है साथ ही फोन में वॉटर ड्रॉप नोच भी मौजूद है जिसके कारण यह स्मार्टफोन दिखने में काफी हद तक मॉडर्न लगता है। चलिए अब आपको इस स्मार्टफोन में मिलने वाले सभी स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से बता देते हैं।
Android Authority
सबसे पहले बात करते हैं फोन में मिलने वाली डिस्प्ले की, सैमसंग गैलेक्सी एम10 में 6.22 इंच का एचडी+ (720x1520 पिक्सल) टीएफटी डिस्प्ले है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। अगर प्रोसेसर की बात की जाए तो हैंडसेट में ऑक्टा-कोर एक्सीनॉस 7870 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। ग्राफिक्स के लिए माली जी71 जीपीयू इंटीग्रेटेड है। रैम और स्टोरेज पर आधारित इस फोन के दो वेरिएंट हैं- 2 जीबी रैम के साथ 16 जीबी स्टोरेज और 3 जीबी रैम के साथ 32 जीबी स्टोरेज। दोनों ही वेरिएंट 512 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट करेंगे।
कैमरा डिपार्टमेंट की ओर बढ़ते हुए आपको बताना चाहेंगे Samsung Galaxy M10 में दो रियर कैमरे हैं। प्राइमरी सेंसर 13 मेगापिक्सल (एफ/ 1.9 अपर्चर) का है। इसके साथ 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा दिया गया है। इसका अपर्चर एफ/ 2.2 है। सेल्फी के लिए फोन में एफ/ 2.0 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का कैमरा है। सेल्फी सेंसर फेस अनलॉक के काम भी आएगा। हैंडसेट में 3.5 एमएम ऑडियो जैक और एफएम रेडियो भी है।
जहां तक कनेक्टिविटी फीचर्स का सवाल है इस फोन में लगभग सभी स्टैंडर्ड कनेक्टिविटी फीचर्स मौजूद है जैसे सैमसंग गैलेक्सी एम10 डुअल 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 5, जीपीएस और ग्लोनास कनेक्टिविटी फीचर से लैस है। फोन में जान फूंकने के लिए 3430 एमएएच की बैटरी दी गई है। इसका डाइमेंशन 156.4 x 74.5 x8.8 मिलीमीटर है।
Android Authority
अगर सैमसंग के बजट स्मार्टफोन की बात की जाए तो सैमसंग की J सीरीज और On सीरीज के स्मार्टफोन बिल्कुल कचरा स्मार्टफोन थे लेकिन अब इस स्मार्टफोन की कीमत और स्पेसिफिकेशंस को जानने के बाद हम आपसे पूछना चाहेंगे क्या आपको लगता है इस कीमत पर यह स्मार्टफोन सही है? क्या भारत में सैमसंग बजट सेगमेंट में अन्य चीनी स्मार्टफोन कंपनियों को टक्कर दे सकता है? हमें अपने विचार नीचे कमेंट बॉक्स में लिखकर जरूर बताइए।
आर्टिकल पसंद आया हो तो इसे लाइक तथा शेयर करना ना भूले और यदि आपके मन में इस स्मार्टफोन से संबंधित कोई प्रश्न हो तो कमेंट बॉक्स में लिखकर पूछ सकते हैं। हमारे रोचक न्यूज़ टीम आपके हर प्रश्न का जवाब जल्द से जल्द देने का प्रयास करेगी।