नमस्कार दोस्तों एक बार फिर से हमारे चैनल भरत लाइफस्टाइल में आपका स्वागत है। यदि आप हमारे चैनल पर नए आए है तो अभी ऊपर दिए गए पीले रंग के फॉलो बटन को दबाकर हमें फॉलो करे। ताकि आप हमारे सभी लेख पहले पा सके।
Third party image reference
आजकल के प्रदूषित वातावरण और धूप, धूल मिट्टी से चेहरे की रंगत कम हो जाती है। चाहें वह स्त्री हो या पुरुष। अपने चेहरे पर निखार लाने के लिए तरह तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट इस्तेमाल करते हैं और ब्यूटी पार्लर जाते हैं। लेकिन इससे कुछ दिनों तक ही प्रभाव दिखाई पड़ता है। इसलिए आज हम आपको मात्र 2 मामूली नैचुरल फेस पैक के बारे में बतायेंगे जो ना सिर्फ त्वचा में निखार लाएंगे। बल्कि कील मुहाँसों से बचाएंगे और त्वचा को साफ बनाएंगे। आइये जानते हैं क्या है ये 2 मामूली फेसपैक-
Third party image reference
दही-
लगभग हर घर में दही का प्रयोग खाने में करते ही हैं। परन्तु क्या आप जानते हैं कि दही से आप अपनी त्वचा में निखार भी ला सकते हैं?दही में लैक्टिक एसिड पाया जाता है जो स्किन को आसानी से व्हाइटनिंग करने में मदद करता है।
चेहरे की त्वचा में फेशियल की तरह निखार लाने के लिए 3 चम्मच ताजा दही लें। अब दही को अपने चेहरे और गर्दन पर अच्छे से फेसपैक की तरह लगा लें। 20 मिनट के लिए ऐसे ही रहने दें और फिर इसे गुनगुने पानी से साफ कर लें। अब चेहरे को सॉफ्ट तौलिए से पौछ कर अपने चेहरे पर मॉइश्वराइज लगा ले। ऐसा करने से चेहरे में तुरन्त निखार आएगा।
Third party image reference
बादाम तेल और केला-
ड्राई स्किन में ग्लो लाने की बात करें तो सबसे पहले आपको इस बात का ख्याल रखना चाहिए कि आपको अपनी त्वचा को और अधिक रूखा नहीं करना चाहिए। इसलिए हम आपको केला और बादाम तेल का फेसपैक लगाने के लिए कह रहे हैं। इस फेस पैक को लगाने से हमारी त्वचा को नमी मिलती है। क्योंकि केले में उच्च मात्रा में विटामिन बी6, विटामिन सी होता है जो कि त्वचा में ग्लो लाने और साफ करने में सहायक है। वहीं बादाम तेल त्वचा के रंग को हल्का कर त्वचा को मुलायम बनाने सहायक है।
1 कच्चे केले और 3 चम्मच बादाम के तेल को मैश करके मिला लें। इस पैक को अपने चेहरे और गर्दन लगाकर पर 25 या 30 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें। उसके बाद अपने चेहरे को पानी से धो लें। इस फेसपैक को आप सप्ताह में 3 बार लगाएंगे तो आपकी त्वचा में निखार और गजब का ग्लो पाएंगे।
अगर आप इस जानकारी के बारे में कोई प्रश्न पूछना चाहते है तो आप हमसे कोई भी सवाल पूछ सकते है। आपको ये खबर पसंद आई हो तो नीचे दिए लाइक बटन पर एक बार ज़रूर क्लिक करे और इस पोस्ट को अपने दोस्तों के साथ व्हाट्सएप पर शेयर जरूर करें।



Post a Comment
Post a Comment