लॉन्च हुआ ऐसा तगड़ा फोन जिसके आगे आप भूल जाएंगे शाओमी को भी, टेक्सचर्ड लेदर डिज़ाइन मौजूद
Third party image reference
सबसे पहले पीले रंग के फॉलो के बटन को दबाइये ताकि इस तरह की खबरों का आपको पता चलता रहे।
रोचक न्यूज़:
जैसा कि आप जानते ही हैं किसी अन्य गैजेट की तुलना में स्मार्टफोन हमारे दैनिक जीवन में काफी अहम भूमिका निभाता है और यही मुख्य कारण है कि अधिकतर टेक कंपनियां स्मार्टफोन की दुनिया में कदम रख के उपभोक्ताओं को आकर्षित करना चाहती है। आज इस आर्टिकल में हम एक ऐसे ही नए स्मार्टफोन के विषय में बात करने वाले हैं जो देखने में काफी आकर्षक लगता है साथ ही इसके स्पेसिफिकेशंस भी काफी दमदार है।
दरअसल हम बात कर रहे हैं स्मार्टफोन निर्माता कंपनी हुआवेई के द्वारा लांच किया गया नया स्मार्टफोन हुआवेई Y6 प्रो 2019 की। वैसे तो इस स्मार्टफोन में काफी आकर्षक फीचर्स मौजूद है लेकिन अगर मुख्य खासियतो की बात की जाए तो Huawei का यह नया फोन लेदर फिनिश बैक कवर और फुलव्यू 'ड्यूड्रॉप डिस्प्ले' पैनल के साथ आता है। चीनी कंपनी ने अपने हुवावे वाई6 प्रो (2019) हैंडसेट को युवाओं के लिए पेश किया है। यह फोन फेस अनलॉक और हुवावे सुपर साउंड जैसे फीचर से लैस है। चलिए अब आपको इस स्मार्टफोन में मिलने वाले सभी स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से बता देते हैं।
Third party image reference
सबसे पहले बात करते हैं फोन में मिलने वाली डिस्प्ले की इसमें 6.09 इंच का एचडी+ (720x1520 पिक्सल) फुलव्यू ड्यड्रॉप डिस्प्ले पैनल है। आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है। स्मार्टफोन में 3 जीबी रैम है। अगर प्रोसेसर की बात की जाए तो, प्रोसेसर के बारे में जानकारी नहीं दी गई है। इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 512 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल किया जा सकेगा। डुअल-सिम Huawei Y6 Pro (2019) आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित EMUI 9.0 पर चलता है। 
कैमरा डिपार्टमेंट की ओर बढ़ते हुए आपको बताना चाहेंगे Huawei ने वाई6 प्रो (2019) में पिछले हिस्से पर 13 मेगापिक्सल का एक मात्र सेंसर दिया है। यह एफ/ 1.8 अपर्चर से लैस है। फेस अनलॉक और सेल्फी के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का सेंसर है। हालांकि फोन की बैटरी इतनी आकर्षक नहीं लग रही है क्योंकि Huawei Y6 Pro (2019) की बैटरी मात्र 3,000 एमएएच की है और यह एआई पावर मैनेजमेंट टेक्नोलॉजी से लैस है।
Third party image reference
कीमत और उपलब्धता की बात की जाए तो अभी के लिए ये स्मार्टफोन भारत में लॉन्च नहीं किया गया है। स्मार्टफोन की कीमत से जुड़ी जानकारी भी अभी सामने नहीं आई है लेकिन भारत में इस स्मार्टफोन की लॉन्च इवेंट और उसकी कीमत के विषय में सभी जानकारी को सबसे पहले पाने के लिए आप फॉलो के बटन को दबाकर हमारे साथ जुड़े रहिए।
आर्टिकल पसंद आया हो तो इसे लाइक तथा शेयर करना ना भूले और यदि आपके मन में इस स्मार्टफोन से संबंधित कोई प्रश्न हो तो कमेंट बॉक्स में लिखकर पूछ सकते हैं। हमारे रोचक न्यूज़ टीम आपके हर प्रश्न का जवाब जल्द से जल्द देने का प्रयास करेगी।