Nokia 6 (2019) इस महीने हो सकता है लॉन्च, दो रियर कैमरे और स्नैपड्रैगन 632 प्रोसेसर के साथ आएगा.
Nokia 6 (2019) इस महीने हो सकता है लॉन्च, दो रियर कैमरे और स्नैपड्रैगन 632 प्रोसेसर के साथ आएगा

ख़ास बातें

  • Nokia 6 (2019) में 6.2 इंच का डिस्प्ले होने का दावा
  • नोकिया 6 (2019) में 16 मेगापिक्सल के दो रियर कैमरे हो सकते हैं
  • नोकिया 6 (2019) को पहले चीन में लॉन्च किए जाने की जानकारी
Nokia 6 (2019) ऊर्फ Nokia 6.2 के बारे में इंटरनेट पर जानकारी लीक हुई है। इस फोन को जनवरी के अंत तक या फरवरी की शुरुआत में लॉन्च करने का दावा किया गया है। टिप्सटर ने यह जानकारी दी है कि फोन को सबसे पहले चीन में लॉन्च किया जाएगा और यह साल 2019 का नोकिया ब्रांड के फोन बनाने वाली कंपनी एचएमडी ग्लोबल का पहला स्मार्टफोन होगा। वैसे, कंपनी द्वारा Nokia 9 फ्लैगशिप डिवाइस को जनवरी महीने में ही लॉन्च करने की चर्चा बहुत दिनों से है। अगर लेटेस्ट दावा भरोसेमंद है तो कंपनी एक ही इवेंट में दो डिवाइस लॉन्च कर सकती है। इस टिप्सटर ने Nokia 6 (2019) के कुछ अहम स्पेसिफिकेशन भी लीक किए हैं।

Nokia_Leaks नाम के एक टिप्सटर की मानेंतो Nokia 6 (2019) में 6.2 इंच का डिस्प्ले होगा और यह लेटेस्ट डिस्प्ले होल डिज़ाइन के साथ आएगा। स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन 632 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी और 6 जीबी रैम के विकल्प होंगे। इस फोन में 16 मेगापिक्सल के दो रियर कैमरे होंगे, वो भी ज़ाइस की ब्रांडिंग के साथ। फोन OZO Audio को भी सपोर्ट करेगा। ये स्पेसिफिकेशन यही इशारा करते हैं कि Nokia 6 (2018) के अपग्रेड में ज़्यादा बड़ा डिस्प्ले और बेहतर प्रोसेसर दिया जाएगा।

एक बार फिर बता दें कि इस टिप्सटर ने नोकिया 6 (2019) को पहले चीन में लॉन्च किए जाने की जानकारी दी है। इसके बाद ही फोन को अंतरराष्ट्रीय मार्केट में उतारा जाएगा। इसके अलावा फोन को जनवरी के आखिर या फरवरी की शुरुआत में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। संभवतः Nokia 9 PureView के साथ ही।
हो सकता है कि HMD Global चीन में एक इवेंट आयोजित करे और इसी इवेंट में दोनों ही फोन को लॉन्च किया जाए। फिलहाल, यह कयास मात्र है। कंपनी ने इस संबंध में कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया है। नोकिया 9 प्योरव्यू के बारे में जानकारी कई बार लीक हो चुकी है। इसमें पांच रियर कैमरे दिए जाने की उम्मीद है।