दुनिया में कई सारे अद्भुत मंदिर हैं, जिन्हें देखकर ही हमारे मन से निकलता है कि यह किनता भव्य और सुंदर मंदिर है. आज हम आपको एक और ऐसे ही मंदिर के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे देखकर आप भी हैरान रह जायेंगे. इस मंदिर को बनाने के लिए लगभग 2 साल का समय लगा है.
google search
आपने अपनी जिंदगी में कई तरह के मंदिर देखे होंगे. लेकन यह मंदिर बहुत ही अनोखा है क्योंकि यह बीयर की बोतलों से बना हुआ है. यह मंदिर अपनी इसी बनावट के कारण मशहूर हो गया है और यदि आप भी देखेंगे तो बस देखते ही रह जायेंगे. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह मंदिर थाईलैंड में स्थापित है.
google search
इस मंदिर का नाम वाट पा चेदी केव है. इस मंदिर की खास बात यह है की इसकी रेलिंग से लेकर के फर्श तक हर चीज का निर्माण बियर की बोतल और उसके ढक्कन से किया गया है. इस मंदिर के फर्श को बनाने में करीब डेढ़ लाख से अधिक बियर की बोतलों का उपयोग किया गया है. इस मंदिर को बोद्ध भिक्षुओं के द्वारा बनवाया गया है.
google search
इस मंदिर को बनाने में अलग अलग रंग की बियर की बोतलों का इस्तेमाल किया है. इसे देखकर पहले तो आपको समझ में ही नहीं आएगा कि यह मंदिर किस चीज से बना है. लेकिन जब आप इसे ध्यान से देखेंगे तब आप यह जान जायेंगे कि यह किसी और चीज से नहीं बल्कि बीयर की बोतलों से बना है.



Post a Comment
Post a Comment